छपरा, सितम्बर 10 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में नदी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि औली गांव निवासी रामजन्म महतो(45) बुधवार की देर शाम को शौच करने गांव के समीप से गुजर रहे मही नदी के पास गया था,जहां से वह बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश कर रहे परिजनों ने उसका छाता, टार्च और चप्पल नदी के किनारे देखा। परिजनों ने आशंका जताई है कि शौच के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नदी में उतरे रामजन्म महतो की मौत नदी के पानी में डूबकर हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से शव की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित