छपरा , जून 02 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो ट्रकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-722 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान हरियाणा नंबर के एक ट्रक से 697 कार्टन तथा पंजाब नंबर के दूसरे ट्रक से 400 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 1097 कार्टन से अधिक विदेशी शराब जब्त की गई।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रकों और बरामद शराब को जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार चालकों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित