छपरा , अक्टूबर 20 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार की ढ़ेर रात दशहरा मेले में घूम रहे दो गुटों के बीच हुई झड़प तथा चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुदरी बाजार के मेला क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई झड़प तथा चाकूबाजी की घटना में ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार राय और गुदरी मोहल्ला निवासी शनि कुमार उर्फ लालू घायल हो गए।
इस घटना के बाद दोनो को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित