छपरा , अक्टूबर 13 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सतजोड़ा गांव निवासी मंजीत कुमार की मोटरसाइकिल तीन माह पूर्व सतजोड़ा पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में वाहन मालिक ने पानापुर थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी क्रम में आसूचना के आधार पर मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव निवासी उदय कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही उदय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित