छपरा , नवम्बर 04 -- बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गनौरा गांव निवासी तारकेश्वर महतो (47) गांव में तालाब के समीप शौच करने गया था। शौच के बाद हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित