छपरा , अक्टूबर 11 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- बलिया रेलखंड के न्यू मांझी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राजकीय रेल थाना छपरा जंक्शन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी निर्मल राम(45) पाटलिपुत्र से बलिया जाने वाले ट्रेन संख्या 63333 पर न्यू मांझी स्टेशन पर चढ़ रहा था।पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गया,जिसके कारण उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। राजकीय रेल थाना पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित