छपरा , सितम्बर 19 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड के गौतम स्थान स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है।छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना सूत्रों ने बताया कि गौतम स्थान के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि एक युवक का शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ पाया गया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने उक्त शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम सेमृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित