छपरा , अक्टूबर 10 -- बिहार के सारण जिले में छपरा ग्रामीण-सोनपुर रेलखंड पर नयागांव स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।रेल पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनपुर रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित