छपरा , अक्टूबर 26 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर दुर्ग से छपरा आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के एक डब्बे से राजकीय रेल थाना की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की देर रात को ट्रेन छपरा जंक्शन पर पहुंची। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा सभी डब्बे को बंद कर ट्रेन को वाशिंग पिट ले जाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक डब्बे में एक व्यक्ति का शव रेलवे कर्मचारियों ने देखा और इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित