छपरा , जून 07 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मद्य निषेध विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर मांझी थाना पुलिस ने छपरा-बलिया मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए विशेष तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के 1013 कार्टन बरामद किए गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार में ले लिया। चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित