छपरा , अक्टूबर 27 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जयप्रभा सेतु के नीचे से मंगलवार को पुलिस ने एक नवजात बच्ची को बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सेतु के पिलर संख्या आठ के नीचे नवजात बच्ची को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने बच्ची को तत्काल मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पुलिस बच्ची की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित