छपरा , अक्टूबर 04 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गयी तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि परसागढ़ में शनिवार की देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में जीरापाटर गांव निवासी मुकेश कुमार यादव (25), पचोर गांव निवासी रमेश यादव (35) और अंकुर कुमार (28) की मौत हो गयी। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित