छपरा , सितम्बर 30 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नल पर हाथ धोने गई एक 05 वर्षीय बच्ची की मौत करेंट लगने से हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरैंधा गांव निवासी बबलू कुमार यादव की पुत्री अंकिता कुमारी(05) अपने घर के नल पर हाथ धोने के लिए पहुंची थी। जहां बिजली के कटे तार से निकल रहे करेंट का शिकार होकर अचेत हो गई।

इस दुर्घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित