छपरा , सितंबर 16 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीह छपिया गांव निवासी संतोष राम का पुत्र शिवम कुमार (07) घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित