छपरा , नवम्बर 04 -- बिहार में सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब पीने गये एक व्यक्ति की शराब विक्रेता ने हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि झौंवा गांव निवासी भानू राय (60) अवैध शराब पीने का आदी था। वह गांव में ही एक अवैध शराब विक्रेता के पास शराब पीने गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद शराब विक्रेता ने उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित