छपरा , जून 25 -- िहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि फुलवरिया गांव के नहर के समीप लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच में महिला का गला रेते जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित