छपरा , जुलाई 10 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि छोटा तेलपा तकिया गांव के लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखकर इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतालभेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित