पटना, मई 17 -- बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के हाथों सारण जिले के मस्तिचक में स्थित 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल' की नई परियोजना का भूमि पूजन प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और यह पहल गरीबों के लिए वरदान साबित होगी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार के सारण जिले के मस्तिचक गांव में जिस तरह उद्योगपति गौतम अदाणी जी एवं श्रीमती प्रीति अदाणी जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा परियोजना का भूमि पूजन किया, वह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''स्वस्थ भारत, सशक्त भारत'' के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार की नीतियों और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के कारण ही आज अदाणी समूह जैसे बड़े उद्योग घराने बिहार में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवा में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित