छपरा , जुलाई 28 -- बिहार में सारण जिले की पुलिस ने विगत 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर कुल 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस अभियान के दौरान गिरफ्तार लोगों में सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति मामले में 47, वारंट के 07, शराब सेवन के 08, शराब कारोबार के 08, हत्या प्रयास के 04, चोरी के 01, अपहरण के 01 और हत्याकांड के 01 अभियुक्त शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 60 वाहनों से 77,500 रूपया जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा अवैध स्प्रीट 754 लीटर, विदेशी शराब 14 लीटर, देशी शराब 23 लीटर मोटरसाइकिल 02, अपहर्ता 02 को बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित