छपरा , सितम्बर 05 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के मंदिर में चोरी करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना पुलिस को एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें मंदिर से एक लोहे का रड,माइक, स्टेबलाइजर चोरी होने की जानकारी दी गई थी।

प्राप्त आवेदन पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही इस मामले के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित