छपरा , जुलाई 17 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने के साथ एक कार जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मोहम्मदपुर पुल के समीप एक एसयूवी कार से 279 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान शराब कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस ने जब्त कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने के बाद उसके विरुद्ध बिहार मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित