छपरा , अगस्त 13 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पोखरपुर गांव निवासी योगेश्वर सिंह के पुत्र अजय सिंह(35)की पत्नी का निधन कुछ समय पहले होने के बाद अजय सिंह प्रतिदिन नशा किया करता था। बीती देर रात उसने नशे की हालत में अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित