छपरा , जुलाई 03 -- बिहार में सारण के रिविलगंज थाना में गुरुवार की रात को पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में एक प्रेमी युगल का विवाह सम्पन्न हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जान टोला गांव निवासी मंजी मांझी और झुनी कुमारी का लम्बे समय से प्रेम चल रहा था। लगभग एक माह पहले दोनों घर छोड़ कर भाग गए थे। एक माह के बाद दोनों एक साथ ही अपने गांव पहुंचे। जिसके बाद प्रेमिका झुनी कुमारी के परिजन थाना पहुंचे और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस जांच में दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कराते हुए थाना परिसर के शिव मंदिर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विवाह का काम सम्पन्न कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित