छपरा , अक्टूबर 07 -- बिहार में सारण जिले के पूर्व मध्य रेलवे के छपरा ग्रामीण - सोनपुर रेल खंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई।सोनपुर राजकीय रेल थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलखंड के गोल्डेनगंज स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पोल नम्बर 312/24 के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना गोल्डेनगंज के स्टेशन प्रबंधक को दी। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक ने सोनपुर राजकीय रेल थाना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस ने उक्त युवक की तलाशी के दौरान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर पड़ोसी जिला सिवान के एम.एच.नगर थाना क्षेत्र के लेहाजी टोला गांव निवासी मोहित कुमार(19) के रूप में करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।

राजकीय रेल थाना पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित