छपरा , सितम्बर 05 -- बिहार में सारण जिले के 07 प्रखंड के 33 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं।सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीना झा ने शनिवार को यहां बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 119 नाव एवं 06 बोट एंबुलेंस परिचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित 93 गांव में 377 पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में आश्रय दिया गया है।दिघवारा प्रखंड अंतर्गत माही नदी के दायाँ तटबंध के लगभग 7.5 किलोमीटर के पास आज प्रातः करीब 5:30 बजे पानी के अत्यधिक दबाव के कारण लगभग 12 मीटर तटबंध में टूटान हुआ। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग की टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
दिघवारा प्रखंड अंतर्गत माही नदी के दायाँ तटबंध के लगभग 7.5 किलोमीटर के पास आज प्रातः करीब 5:30 बजे पानी के अत्यधिक दबाव के कारण लगभग 12 मीटर तटबंध में टूटान हुआ। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग की टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।तटबंध के टूटे हिस्से की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता सहित तकनीकी टीम लगातार मौके पर कार्य कर रही है। मरम्मत कार्य को कुछ ही घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंडवार मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। रिविलगंज प्रखंड में 3 मेडिकल टीमें, सदर छपरा प्रखंड में 6 मेडिकल टीमें, दिघवारा प्रखंड में 3 मेडिकल टीमें, सोनपुर प्रखंड में 6 मेडिकल टीमें तथा मकेर रथ प्रखंड में 1 मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत है। मेडिकल टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मोबाइल मेडिकल टीमों की तत्परता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षित प्रसव भी कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित