छपरा , जुलाई 14 -- बिहार में सारण जिले के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने मनरेगा योजना में हुई धांधली पर मांझी प्रखंड के दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित सात लोगों के विरुद्ध दाउदपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने बुधवार को लेजुआर ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया।

जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक और मेट सहित सात लोगों के विरुद्ध दाउदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, योजनाओं के क्रियान्वयन में दोषी पाए गए संविदा कर्मियों को सेवा से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित