छपरा , मार्च 29 -- बिहार के सारण जिले में मशरक थाना की पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर चैनपुर ओवरब्रिज पर वाहनों की जांच की जा रही थी।इस दौरान वहां से गुजर रहे दो गाड़ियों में सवार कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वे तेजी से भागने लगे। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। पीछा करने के क्रम में एक कार को घेर लिया गया, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार कुछ अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कार पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी राजशेखर सिंह उर्फ गोलू सिंह , मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर निवासी हिमांशु कुमार उर्फ गोलू,अमृत कुमार सिंह उर्फ रोहित सिंह और उमा नगर निवासी वरुण राज के रूप में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित