छपरा , अप्रैल 07 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में कार्यरत एक पुलिस अवर निरीक्षक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक ताज अहमद खान एकमा थाना में पदस्थापना के दौरान पिछले दिनों परसा बाजार स्थित एक गैस एजेंसी के सामने अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक की चपेट में आकर वह घायल हो गये थे ।उन्हें स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया था।

सूत्रों ने बताया कि पटना में इलाज के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन छपरा में लाकर उसे गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित