छपरा, मई 05 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खैरा गांव निवासी रोहित कुमार(39) मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान छपरा-खैरा मुख्य पथ पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित