छपरा , मार्च 13 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मरहियां गांव निवासीस्व चौथी साह का पुत्र नाम मोनू कुमार (24) ट्रक सहचालक का काम करता था। वह पिछले दिनों पड़ोसी जिले सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर दो ट्रक की टक्कर में घायल हो गया था। उसकी चिकित्सा सदर अस्पताल छपरा में की जा रही थी। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में भगवानपुर थाना पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित