छपरा , जून 10 -- बिहार के सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मानोपाली गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राय की पत्नी देवंती देवी (65) ई-रिक्शा से खाली गैस सिलेंडर लेकर भरा सिलेंडर लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित