छपरा, अप्रैल 22 -- बिहार के सारण जिले में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी तारकेश्वर राय के पुत्र नीतीश कुमार (16) को किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव निवासी स्वर्गीय राम भरोसा राय की पत्नी सांझारी कुंवर(79) अपने गांव के समीप मुख्य पथ को पार करने के दौरान अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दोनों थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस दोनों मामले में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित