छपरा , मई 17 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बनियापुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी रंजीत प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी(35) अपने मायके पानापुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में वह घायल हो गयी। परिजन उसे इलाज के लिए पटना लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित