छपरा, मार्च 16 -- बिहार में सारण जिले के मशरक-पानापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ में घायल शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले दिनों मशरक एवं पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार अवैध शराब माफिया के विरुद्ध छापामारी शुरू कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि छापामारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पानापुर थाना क्षेत्र के मिथवा गांव निवासी सूरज महतो के द्वारा बेची गई शराब पीने से ही पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसे कटिहार से गिरफ्तार कर छुपाए गए अवैध शराब को बरामद करने के लिए छापामारी शुरू कर दी।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया के साथियों ने उसे छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस बल पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई गई। सूरज महतो के पैर में गोली लग गई। दसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित