छपरा , मई 02 -- बिहार में सारण जिले के व्यवहार न्यायालय के पूर्व लोक अभियोजक पवन कुमार शुक्रवार की सुबह से भगवान बाजार थाना क्षेत्र से लापता हो गये हैं।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पूर्व लोक अभियोजक शिव बाजार मुहल्ला निवासी पवन कुमार की पत्नी ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनके पति शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर निकले थे,जो देर रात तक घर नहीं लौटे। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों से उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं चल रही है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी है। सारण के अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह ने गायब लोक अभियोजक के घर पर पहुंचकर उनके परिजनों से पूछताछ करने के बाद उस मुहल्ला में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की।मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित