छपरा , अप्रैल 26 -- बिहार के मंडल कारा छपरा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है।
मंडल कारा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी जनक राम के पुत्र संटू राम (36) को थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में हिरासत में लेकर न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत के निर्देश पर मंडल कारा छपरा में पहुंचाया था। कारा गेट पर चिकित्सक ने उसकी जांच कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित