छपरा, मार्च 23 -- बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चपेट में आयी एक बच्ची की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि हरपुर गांव निवासी सूरज राम की पुत्री सुप्रिया कुमारी(05) अपने घर के समीप सड़क पर खेलते समय 16 मार्च को अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई थी। सुप्रिया को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित