छपरा , मार्च 25 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि चनना गांव निवासी सुरेंद्र राय (50) मारपीट की घटना में पिछले दिनों घायल हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने पटना भेज दिया था। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित