छपरा, फरवरी 16 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला ने तालाब में डूब कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हसनपुरा वार्ड नंबर 10 निवासी रमेश प्रसाद ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उसकी पत्नी लाल मुनी देवी (26) मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थी। उसने तालाब में डूब कर आत्महत्या कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित