छपरा, मई 14 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक महिला ने परिवारिक विवाद के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कर्णपुरा गांव निवासी सरिता कुमारी (22) का अपने पति पंकज महतो से कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद पंकज महतो जिला मुख्यालय छपरा आ गया था।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात में पंकज जब घर लौट कर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी ने अपने गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित