छपरा , जुलाई 10 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक से मारपीट कर उसके पास से 75 हजार रुपये लूट लिए।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा मठिया निवासी जहीर मंसूरी उर्फ बबलू मांझी डुमरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा से 75 हजार रुपये निकालकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कबीरपार मठिया गांव के समीप दो अपराधियों ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित