छपरा , मई 17 -- बिहार में सारण जिले में मशरक थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और स्प्रिट बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने किशनपुरा गांव में एक पीने वाले पानी के प्लांट पर छापामारी कर उक्त प्लांट के तहखाना से 457 लीटर विदेशी शराब और 180 लीटर स्प्रिट बरामद की है। छापेमारी की जानकारी मिलने पर अवैध शराब कारोबारी पहले ही फरार हो गये थे।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस मामले में चैनपुर गांव निवासी बब्लू सिंह और पानापुर गांव श्रीकांत सिंह एवं भोलू सिंह के विरुद्ध बिहार मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित