छपरा , जुलाई 18 -- िहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली अंग्रेजी और आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पटना से आई टीम में शामिल डॉ. सुमता कुमार घोष, आयुर्वेदिक दवा इंस्पेक्टर और छपरा के ड्रग इंस्पेक्टर कुंदन कुमार केसरी ने एकमा थाना क्षेत्र के फुचटी खुर्द गांव में छापामारी की।इस दौरान टीम ने लाखों रुपये मूल्य की नकली अंग्रेजी और आयुर्वेदिक दवाएं बरामद कीं। साथ ही दवा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी जब्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि छापामारी की भनक मिलते ही फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित