छपरा , अप्रैल 11 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भट्ठा गांव निवासी सलीम मियां का पुत्र अली हुसैन (22) तथा उमाशंकर बीन का पुत्र श्याम सुंदर बीन (16) गेहूं लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दोनों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित