छपरा , फरवरी 16 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा - सिवान रेलखंड के महेंद्र नाथ हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी।
रेल पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बिशुनपुर गोड़रिया गांव निवासी राज किशोर गौड़ की की पत्नी मीना देवी (45) महेंद्र नाथ मंदिर से पूजा करने के बाद अपने घर जाने के लिए महेंद्र नाथ स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के चक्के के नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रसूलपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित