छपरा , फरवरी 27 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सिवान रेलखंड के टेकनिवास स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि टेकनिवास स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर किसी व्यक्ति का तीन टुकड़ों में शव देखकर उक्त स्थान से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना दी। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित