छपरा,09 मई वार्ता (वार्ता) बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र अरूण कुमार सिंह (26) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक अरुण शुक्रवार की दोपहर में अपने घर से बाहर निकला था,जो देर रात तक घर वापस लौट कर नहीं आया। अरुण की खोज उसके परिजन कर रहे थे। उन्होंने इस मामले में मांझी थाना को आवेदन भी दिया था।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित