छपरा, सितम्बर 05 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के रसूलपुर स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।एकमा राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे लाइन से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखकर इसकी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित