छपरा , मई 03 -- बिहार के सारण जिले में मकेर थाना की पुलिस ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मघनिषेद विभाग से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान नम्बर की एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर जा रही है।
इस सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रेवाघाट पुल के समीप वाहनों की जांच शुरू की ।इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राजस्थान नम्बर की ट्रक को रोककर जब उसकी जांच की गई तो उक्त ट्रक से 11233.80 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के कोलू गांव निवासी ट्रक चालक कैसा राम को गिरफ्तार किया है। कैसा राम विरुद्ध बिहार मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित