छपरा , अप्रैल 09 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की रात मोहन नगर मुहल्ला निवासी आनंद मिश्रा के घर पर ई-स्कूटी को चार्ज पर लगाया लगाया गया था। इस दौरान शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गयी। इस घटना में आनंद मिश्रा उनकी पत्नी संजना मिश्रा एवं पुत्र प्रिंस कुमार गंभीर रूप से झुलस गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित